फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: योग आसनों से अमेठी ने लिया निरोग रहने का संकल्प

Sat, 22 Jun 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज जवाहर नवोदय विद्यालय में योग करते अफसर, कर्मचाररी व अन्य  लोग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ओम.. की धुन और योग आसनों करते हुए लोग..यह दृश्य शुक्रवार की सुबह जिले में नजर आया। ''स्वयं और समाज के लिए योग'' थीम पर मनाया जा रहा दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को अमेठी के लिए उत्सव के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह शहर से लेकर गांवों तक योग दिवस पर कार्यक्रम हुए। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। जिले की सभी चार तहसीलों, 16 ब्लॉक मुख्यालय व 682 ग्राम पंचायत, 1570 परिषदीय, 36 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में योग शिविर लगे। इसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर अपने जीवन की दिनचर्या में योग को शामिल करने का संकल्प लिया।
राज्यमंत्री व प्रमुख सचिव संग अफसरों ने किया योग अमेठी सिटी। शुक्रवार को शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व नामित नोडल अधिकारी पंकज कुमार एमडी यूपीपीसीएल, डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह के साथ अफसरों व स्कूल के विद्यार्थियों ने योग किया। प्रशिक्षक धर्मेंद्र वर्मा, प्रेम सुधा सिंह व राघवेंद्र ने योगाभ्यास कराया। गौरीगंज के बाबूगंज सगरा स्थित आश्रम पर विशेष कार्यक्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी की मौजूदगी में हुआ। पुलिस लाइन में सीओ मयंक द्विवेदी, अमेठी कोतवाली में सीओ लल्लन सिंह ने पुलिस कर्मियों संग योगासन किया। मुसाफिरखाना में सीओ अतुल सिंह, मोहनगंज में सीओ डॉ. अजय सिंह की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। सिंहपुर के ब्लाॅक, सीएचसी, स्कूलों व कोचिंग सेंटरों पर कर्मचारियों व बच्चों ने योग किया। कंपोजिट विद्द्यालय मेहमानपुर में प्रधानाध्यापक रमन कुमार त्रिवेदी, प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में योग शिविर में चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन

योग क्रियाएं कर बच्चों ने ली शपथ
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों में योग दिवस पर बच्चों ने पेटिंग के साथ रंगोली तैयार कर लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया। शिक्षकों ने योग क्रियाएं करवाते हुए बच्चों को योग के फायदे गिनाए। साथ ही 28 जून से स्कूल आने के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें कार्यक्रम के बाद घर भेजा। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी स्कूलों में कार्यक्रमों के फोटोग्राफ मंगवाए गए हैं।

सीआरपीएफ जवानों, प्रशिक्षुओं और छात्र छात्राओं ने किए योग
भादर (अमेठी)।त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर डीआईजी जीसी राजेंद्र प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों कार्मिकों व जवानों ने योग किया। वहीं, डीपीएस, डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान रामगंज पर अध्यक्ष शरद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं ने योग किया। ब्लाॅक मुख्यालय पर योगाचार्य योगी विश्वास निगम के नेतृत्व में प्रमुख भादर प्रवीण सिंह, बीडीओ इंद्रावती वर्मा सहित पंचायत सहायकों, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने योग किया। भादर सीएचसी पर अधीक्षक डाॅ. अजय मिश्रा, डाॅ. आशुतोष पांडेय की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने योग किया। आसलदेव इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवींद्र सिंह की अगुवाई में छात्रों व शिक्षकों ने योग किया।
मानव शरीर के लिए फायदेमंद है योग
जामो (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के रानी गणेश कुंवरि पीजी काॅलेज के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने योग के मानव शरीर के लिए फायदे बताए। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अपने पुलिस कर्मियों के योगासन किया। विकास खंड कार्यालय परिसर में बीडीओ शेर बहादुर एवं मनरेगा सहायक लेखाकार रमेश द्विवेदी ने अपने कर्मचारियों के साथ योगासन किया।

अफसरों के साथ लोगों ने किया योगासन
तिलोई (अमेठी)। एसडीएम अमित सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में राजस्व कर्मियों व अधिवक्ताओं ने तहसील पहुंचकर योग किया। ब्लाॅक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने ब्लॉक सभागार में कर्मियों के साथ योगासन किया।
करें योग रहें निरोग
इन्हौना (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र में लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर व अपने घरों में योगा किया। रत्नेश्वर धाम मंदिर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अम्बरीश जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने योगा किया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख अंकित पासी के साथ सभी कर्मचारियों ने योग किया।
नियमित योग करने का लिया संकल्प
अमेठी सिटी। गौरीगंज के रामगंज कौहार स्थित सैनिक स्कूल शुक्रवार को समारोहपूर्वक अंतरराष्ट्रीय दसवां योग दिवस मनाया गया। लेफ्टिनेंट कमांडर सिद्धार्थ शेखर नेहरा प्रशासनिक अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के बताया लेफ्टिनेंट कमांडर सिद्धार्थ शेखर नेहरा ने कहा कि प्रतिदिन योगा करने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव एवं मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। अपने भावनाओं को कर्मचारियों के साथ साझा करते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए संकल्प दिलाया।
निरोग रहने के गुण बताए
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह, शिक्षकों व छात्रों ने योग किया। योगाचार्य अमित बरनवाल ने प्राचार्य पीके श्रीवास्तव समेत सभी स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को प्राणायामों का अभ्यास कराया। रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज में योग साधिका शकुंतला गौतम ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। नेहरू युवा केंद्र व सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी के सहयोग से महात्मा शिव कुमार इंटर कॉलेज, धरई माफी ब्लॉक भेटुआ में उपनिदेशक डॉ. आराधना राज और लालमणि कश्यप की मौजूदगी में योगाभ्यास हुआ।
संग्रामपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल बड़गांव योग वेल्थ सेंटर, थाना प्रभारी ईश नारायण मिश्र, विकासखंड मुख्यालय पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। बेनीपुर में आयुष चिकित्सालय पर योग करते चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद काशिफ, विधायक प्रतिनिधि अरूण प्रजापति व नोडल अधिकारी डॉक्टर शिवेंद्र तिवारी की मौजूदगी में योगाभ्यास हुआ। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योगाचार्य मगन लाल कौशल ने योग संपन्न कराया।

राजीव गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में हुआ योग कार्यक्रम
फुरसतगंज (अमेठी)। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू), छात्रावास परिसर में भी योग दिसव पर भव्य आयोजन हुआ। रायबरेली शाखा आर्ट ऑफ लिविंग के आचार्य राम कुमार शुक्ला ने यहां छात्रावास ग्राउंड में छात्रों और कर्मचारियों को योग की शिक्षा दी। प्रोफेसर एसएल हरिकुमार आदि ने योग शिविर में भाग लिया। डॉ. सुनील गढ़वाल ने आचार्य राम कुमार शुक्ला, संकायों, कर्मचारियों और छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें