अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में सूर्यकुंड में मिले युवक के शव के मामले की जांच शुरू हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस का दावा है कि बिसरा जांच के बाद ही युवक की मौत की असलियत सामने आएगी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया मोहन गांव निवासी सतीश मिश्रा का 28 वर्षीय बेटा अभिषेक मिश्र सोमवार की सुबह दूध के लेने के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा था। परिजनों की खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू की थी। बुधवार की सुबह कालिकन धाम स्थित सूर्यकांड सगरा में अभिषेक का शव पाया गया था। थानेदार श्रीराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। (संवाद)