फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News : अमेठी में बदमाशों से मुठभेड़ में एसओ घायल, एक बदमाश भी जख्मी, दो गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 02:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी

सार

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में रायबरेली जिले के महाराजगंज थाने के खैरहना निवासी सद्दाम उर्फ अरमान व इबरार उर्फ बहरू शामिल है। घायल एसओ को सीएचसी में भर्ती किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
Amethi News : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में राजापुर हलीम के पास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शिवरतनगंज एसओ के बाएं हाथ में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। मुठभेड़ में एक बदमाश भी जख्मी हो गया है। दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।

विज्ञापन

एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि शिवरतन गंज पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग राजापुर हलीम के ऊसर में झाड़ियों में गोकशी करने के लिये गए हैं। इसी बीच मोहनलालगंज थाने की पुलिस ने सूचना दी कि गोवध निवारण अधिनियम में गिरफ्तार हुए हसनैन ने बताया है कि उसके कुछ साथी राजापुर हलीम के ऊसर में झाड़ियों के अन्दर गोकशी करने वाले हैं।


इस पर जब पुलिस टीम वहां पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह के बाएं हाथ में लगी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सद्दाम घायल हो गया। दो आरोपी भाग निकले। सद्दाम के साथी इबरार उर्फ बहरू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र, बिना नंबर की बाइक, एक लोहे का चापड़, एक लकड़ी का ठीहा व 02 गाय पेड़ों से बंधी हुई बरामद की है।

विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में रायबरेली जिले के महाराजगंज थाने के खैरहना निवासी सद्दाम उर्फ अरमान व इबरार उर्फ बहरू शामिल है। घायल एसओ को सीएचसी में भर्ती किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें