फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News : किसानों को जल्द मिलेगी निराश्रित मवेशियों से निजात, स्मृति ईरानी ने डीएम को भेजा पत्र

Sat, 04 Feb 2023 12:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी संसदीय क्षेत्र में जिले की चार व रायबरेली जिले की एक तहसील (सलोन) के 16 ब्लॉक आते हैं। संसदीय क्षेत्र के तकरीबन सभी गांवों में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी हैं जो किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्मृति ईरानी से लोगों ने निराश्रित गोवंशों की परेशानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते छुट्टा जानवर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय क्षेत्र के 16 ब्लॉकों में निवास करने वाले किसानों को बेसहारा मवेशियों से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस संबंध में डीएम अमेठी व रायबरेली को एक पत्र भेजा है। पत्र में संसदीय क्षेत्र में बेसहारा टहल रहे 25,397 मवेशियों को गो आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अमेठी संसदीय क्षेत्र में जिले की चार व रायबरेली जिले की एक तहसील (सलोन) के 16 ब्लॉक आते हैं। संसदीय क्षेत्र के तकरीबन सभी गांवों में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी हैं जो किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई जगह तो यह मवेशी दुर्घटना व लोगों की मौत का कारण भी बन रहे हैं। किसान आए दिन इनसे निजात दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन भी करते रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन किसानों को परेशानी से निजात नहीं दिला पा रहा। गत 30 जनवरी को खिचड़ी भोज में गौरीगंज आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लोगों ने निराश्रित गोवंशों की परेशानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। 

दिल्ली लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से निराश्रित गोवंशों का ग्राम वार आकंड़ा एकत्र कराया। आंकड़ा मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने चार तहसीलों की सूची (15,269 निराश्रित मवेशी) डीएम अमेठी व सलोन की सूची (10,128 निराश्रित मवेशी) डीएम रायबरेली को भेजी है। सूची के साथ एक पत्र भी संलग्र है। पत्र में कहा गया है कि किसानों को परेशानी से जल्द निजात दिलाने के लिए जल्द ही इन्हें संरक्षित किया जाए। केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने बताया कि अमेठी व राबयरेली के जिला प्रशासन को पत्र व सूची भेजने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें