फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 18 घंटे बाद बहाल हुआ अमेठी-किठावर मार्ग

Mon, 23 Jun 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-किठावर मार्ग पर मालती नदी में शनिवार को बह गया अस्थायी वैकल्पिक मार्ग करीब 18 घंटे बाद रविवार दोपहर दोबारा चालू हो गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण एजेंसी ने तेजी से काम शुरू कर मार्ग को फिर से सुचारु कर दिया।
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब दो करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से पुराने जर्जर पुल को गिराकर नया पुल बनवाया जा रहा है। निर्माण के दौरान पुल के बगल से मिट्टी और बजरी डालकर अस्थायी वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया था। शनिवार को मालती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से यह मार्ग बह गया था। मार्ग दुरुस्त होने से अमेठी और प्रतापगढ़ के बीच सीधा संपर्क बहाल हो गया और 50 से अधिक गांवों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली।


वैकल्पिक मार्ग बहने के बाद ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने रविवार के अंक में मालती नदी के पानी से बह गया मार्ग शीर्षक से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी हरकत में आया और वैकल्पिक मार्ग को दोबारा कंक्रीट डालकर चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें