फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अमेठी को तीसरी रैंक

Tue, 30 Jan 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थी पंजीकरण में अमेठी को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इसके साथ ही अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया है। प्रति ब्लॉक आशा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही एसीएमओ व सीएचसी अधीक्षकों को योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सीडीओ सूरज पटेल के निर्देश पर योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया को बढ़ाया जा रहा है। योजना के तहत वर्तमान में लाभार्थी के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 18,230 का पंजीकरण किया जाना है। अब तक की फीडिंग में अमेठी प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के पंजीकरण की जिम्मेदारी अधीक्षकों को दी गई है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता को फार्म भरवाने के लिए लगाया गया है।
वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब अधीक्षकों को नोडल बनाने को कहा गया है ताकि हरेक कार्यक्रम की नियमित मानीटरिंग हो सके। साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जा सके। एसीएमओ को भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें