फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: गले में पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचा किसान, जमीन बचाने की लगाई गुहार, आत्महत्या की चेतावनी दी

Mon, 05 Oct 2026 04:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

किसान ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम भोजपुर में जमीन दर्ज थी। पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की वरासत दूसरे पक्ष के नाम करा दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई करने के बाद भी वरासत आदेश निरस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
किसान ने जमीन बचाने की गुहार लगाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के पीपरपुर के भोजपुर गांव निवासी किसान रामजियावन (80) सोमवार को गले में पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचे। पोस्टर पर जमीन बचाने की गुहार और न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी लिखी थी। उन्होंने डीएम से पत्नी के नाम दर्ज जमीन की कथित गलत वरासत निरस्त कराने की मांग की।

विज्ञापन


रामजियावन के मुताबिक वह संतानहीन हैं और मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनकी पत्नी चंद्रावती के नाम भोजपुर में जमीन दर्ज थी। पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की वरासत दूसरे पक्ष के नाम करा दी गई। जानकारी होने पर उन्होंने राजस्व अधिकारियों से शिकायत की। तहसीलदार न्यायालय में वाद भी दायर किया।

उनके मुताबिक सुनवाई के दौरान विवादित भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई। इसके बाद भी वरासत आदेश निरस्त नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सात मार्च 2026 को तहसीलदार दिवस में शिकायत के बाद नायब तहसीलदार और लेखपाल ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की थी। रामजियावन ने डीएम से मामले की दोबारा जांच कराकर कथित गलत वरासत निरस्त करने और भूमि उनके नाम दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें