फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: ई-रिक्शा चोरों ने ग्राम प्रधान के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक, चोरी कर भाग रहे थे बदमाश

Wed, 18 Mar 2026 11:12 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

बदमाश घर के सामने खड़ा ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे थे। ग्राम प्रधान के भाई ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी गौरीगंज के छीटेपुर गांव में मंगलवार रात ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पकड़े जाने पर फायरिंग कर दी। घटना में ग्राम प्रधान बाबूलाल के भाई भारत लाल घायल हो गए। गोली उनके हाथ में लगी है। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


भारत लाल के घर के सामने खड़ा उनका ई-रिक्शा मंगलवार रात बदमाश चोरी कर भाग रहे थे। आहट सुनकर भारत लाल बाहर निकले और बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर पहुंचकर उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसी दौरान खुद को घिरा देख आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही भारत लाल घायल होकर गिर पड़े। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

परिजन घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज शुरू हुआ। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई। बुधवार को स्थिति सामान्य होने पर भारत लाल थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें