फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ई रिक्शा चालकों का विरोध देख भागे नकली ठेकेदार, चक्का जाम

Mon, 03 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। बहादुरपुर चौराहे पर रविवार की सुबह ई-रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आक्रोशित ई-रिक्शा चालक बहादुरपुर चौराहे पर चक्का जाम कर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के बहादुरपुर, जायस, गांधी नगर चौराहे पर कुछ युवकों ने रविवार को तीस रुपये का टोकन कटाने की बात कहीं। जवाब में चालकों ने उनसे टोकन रसीद और रेट लिस्ट मांगी। जिस पर अवैध वसूली कर रहे युवक भड़क गए और चालकों से मारपीट करने लगे। हालांकि ई-रिक्शा चालकों ने टोकन नहीं कटवाया। इसकी जानकारी मिलते ही जय किसान आंदोलन नेता संजय कई पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वसूली कर रहे युवकों को वार्ता के लिए बुलाया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख सभी युवक भाग खड़े हुए। आक्रोशित ई-रिक्शा चालक चक्का जाम कर नारेबाजी करने लगे। चौराहे पर भीड़ देख चौकी प्रभारी पवन सिंह राठौर ने चालकों को कोतवाली भेजा। वहां रिक्शा चालकों से कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने चौकी प्रभारी को चालकों से अवैध वसूली व मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे कृत्य करने वालों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें