फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी जिले की राजनीति के ‘दादा’ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Mon, 06 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामों में पूर्व विधायक तेजभान सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
जामों। राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के बीच रविवार को अमेठी की राजनीति के ‘’दादा’’ एवं गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे तेजभान सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव अचलपुर में वैदिक रीतिरिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव की गलियों से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनके भतीजे सुनील कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। 83 वर्ष की आयु में शनिवार को लखनऊ के मैक्स अस्पताल में तेजभान सिंह का निधन हो गया था।


रविवार सुबह पार्थिव शरीर अचलपुर पहुंचा तो अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


उनकी अंतिम यात्रा जिस मार्ग से निकली, वहां लोग हाथ जोड़कर उन्हें अंतिम प्रणाम करते रहे। अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, विधायक राकेश प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह मटियारी, दलबहादुर सिंह, अजय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संबंधित खबर पेज तीन पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें