फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी सीएचसी अधीक्षक कोरोना संक्रमित

Sun, 30 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 83 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 82 निगेटिव तो सीएचसी अधीक्षक अमेठी संक्रमित मिले। अधीक्षक को होम आइसोलेट करते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 60 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोविड गाइड लाइन के अनुसार सात दिन का समय पूरा कर बृहस्पतिवार तक 46 मरीज इससे बाहर हो चुके हैं तो 14 संक्रमित होम आइसोलेट कर उपचारित किए जा रहे हैं। शनिवार को अलग-अलग स्थानों से एकत्र 83 सैंपलों की जांच जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में हुई। जांच में अमेठी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय में संक्रमण की पुष्टि हुई तो 82 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अधीक्षक को होम आइसोलेट कराते हुए उन्हें दवा मुहैया कराई गई। टीम ने अधीक्षक के संपर्क में रहे लोगों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा गठित रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय होकर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कर जांच कर संक्रमण नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन



संक्रमितों के संपर्क में स्वास्थ्य कर्मी
जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक की टीमें सक्रिय हैं। अब तक मिले संक्रमितों की स्थिति सामान्य है। संक्रमण नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन जांच के साथ प्रोटोकॉल नियमों का पालन कराया जा रहा है। संक्रमित घर पर रहकर स्वास्थ्य हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती करने जैसी स्थिति अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें