फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी व एचएएल कोरवा की टीमें जीतीं

Mon, 22 Dec 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के गाजीपुर में बल्ले से शॉट लगाता क्रिकेट ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
भादर। गाजीपुर स्थित खेल मैदान में रविवार को 27वीं श्रीदूल्हाराय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच अमेठी व बस्ती टीम के बीच खेला गया। बस्ती के कप्तान दानवीर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



ओपनिंग में कप्तान दानवीर व अंकित की जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी। दोनों खिलाड़ियों ने 25 रन की साझेदारी निभाई। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में अमेठी टीम के कप्तान अंकित ने ओपनिंग में अविनाश व नीरज शुक्ला की जोड़ी को मैदान में उतारा। दोनों खिलाड़ी 28 रन की साझेदारी बना सके। टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। बस्ती ने 12 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बस्ती के अभिनव सिंह रहे। अभिनव ने तीन छक्के व दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।


दूसरा लीग मैच एचएएल कोरवा व मुंबई के बीच खेला गया। कोरवा के कप्तान विनय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर शानदार 162 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मुंबई के कप्तान रौनक की टीम के सभी खिलाड़ी निर्धारित 12 ओवर में 75 रन बनाकर आउट हो गए। कोरवा ने 87 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कोरवा के आर्यन रहे। कमेंटेटर की भूमिका अजय सिंह गांधी व गुलाम रसूल ने निभाई।
विज्ञापन



अंपायर की भूमिका दिग्विजय सिंह व वीरू ने निभाई। इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान इंद्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह हिटलर, नीरज सिंह, पूर्व प्रमुख भादर कृष्णकुमार जायसवाल, प्रवीण सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें