फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मंडल में 0.67 स्कोर के साथ बराबरी पर पहुंचे अमेठी व अंबेडकरनगर

Mon, 29 Apr 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाकर अयोध्या मंडल में 0.67 स्कोर के साथ अमेठी व अंबेडकरनगर बराबरी पर पहुंच गए हैं। 0.60 स्कोर के साथ बाराबंकी दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि डैश बोर्ड पर हेल्थ की रैंकिंग जारी की गई। गत माह अमेठी 0.59 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर था। इसमें सुधार किया गया। टीकाकरण की निगरानी बढ़ाई गई। गर्भवती की सेहत का परीक्षण करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया गया। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई, नतीजा सार्थक रहा। शनिवार को जारी परिणाम में 0.67 स्कोर के साथ अमेठी व अंबेडकरनगर बराबरी पर हैं।

इसके अतिरिक्त सीएमओ ने ओदरी गांव पहुंचकर लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी भी दी। साथ ही संचारी रोग को लेकर क्या करें, क्या न करें का पोस्टर भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें