फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: नशे में धुत एक फौजी ने महिला से की छेड़छाड़, मौके पर पुलिस से भी की अभद्रता, भेजा गया जेल

Sat, 30 Nov 2024 07:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Soldier molested: अमेठी में छुट्टी पर आए एक फौजी ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ता की। जब महिला की शिकायत पर पुलिस वहां पहुंची तो उसने पुलिस के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन
पुलिस के साथ फौजी ने की अभद्रता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में अवकाश पर आए एक फौजी ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला से छेड़खानी की। जब पुलिस पहुंची तो उसने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। उसे थाने लाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव निवासी सैनिक अजय तिवारी अवकाश है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात अजय कस्बे के एक गांव पहुंचा और शराब के नशे के धुत होकर महिला से छेडछाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े भी फाड दिया। इसकी सूचना पर जब पुलिस कर्मी पहुंचे तो उनसे भी वह अभद्रता करने लगा। मामला बढ़ता देख दलबल संग थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। 

किसी तरह उसे काबू कर थाने ले गए। थाने में भी वह पुलिस कर्मियों से अभद्रता करता रहा। महिला व वीट दरोग की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी अजय तिवारी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 थाने में भी अजय मौजूद सिपाहियों से रात भर अभद्रता करता रहा। महिला व वीट दरोगा की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद फौजी का मेडिकल करवाते हुए उसका चालान कोर्ट भेजा दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी अजय तिवारी का चालान कोर्ट भेजते हुए मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें