फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूरे तालुकदार व टिकरिया में वैकल्पिक मार्ग बहे

Tue, 05 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी-किठावर मार्ग पर पूरे तालुकदारपुर के पास टूटा वैक​ल्पिक मार्ग।-संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। बारिश से अमेठी-किठावर मार्ग पर पूरे तालुकदार विशेषरगंज और अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर टिकरिया के पास निर्माणाधीन पुल के बगल बने वैकल्पिक मार्ग सोमवार को बह गए। इससे 50 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



पूरे तालुकदार विशेषरगंज के पास मालती नदी पर नए पुल का निर्माण हो रहा है। विभाग की ओर से नदी पार करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। सोमवार दोपहर वैकल्पिक मार्ग के ऊपर से नदी का पानी तेज बहाव में बहने लगा। शाम होते-होते वैकल्पिक मार्ग बीच से टूटकर बह गया। इस मार्ग से पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ और रायबरेली जनपद के लोग भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इससे करीब 50 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।


अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर टिकरिया के पास निर्माणाधीन पुल का वैकल्पिक मार्ग सोमवार शाम धंस गया। बड़गांव निवासी अंबा सिंह शाम को मुंशीगंज से पत्नी का इलाज कराकर बेटी, बेटे और गांव निवासी चालक के साथ कार से वैकल्पिक मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही कार बीचोबीच पहुंची, वैकल्पिक मार्ग अचानक धंस गया।
विज्ञापन



घटना से अफरातफरी मच गई। राहगीरों और पुल निर्माण में लगे मजदूरों की मदद से कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वाहन को भी गड्ढे से बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद वैकल्पिक मार्ग बह गया। कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से वैकल्पिक मार्ग को दोनों ओर से मिट्टी और कंटीली झाड़ियों से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें