फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त, शुरू हुआ आवागमन

Mon, 25 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.संग्रामपुर के टिकरिया स्थित मालती नदी पर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग।-संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। टिकरिया स्थित मालती नदी पर कुछ दिन पहले बहने वाले वैकल्पिक मार्ग को रविवार दोपहर बाद दुरुस्त कर दिया गया। जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर मार्ग को आवागमन के लायक बनाया गया, जिससे अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर राहगीरों व ग्रामीणों की मुश्किल कुछ हद तक कम हुई। लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




हालांकि मार्ग पर साइड बैरिकेडिंग और गिट्टी का काम अभी नहीं हुआ है, जिससे बारिश के समय मार्ग दलदल बन सकता है और वाहन फिसलने का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र ही बैरिकेडिंग और गिट्टी डालने का अनुरोध किया।



लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन गिट्टी और बैरिकेडिंग के लिए बजट उपलब्ध नहीं है। मार्ग दुरुस्त होने से लोगों का आवागमन बहाल हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें