फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में अल्पा ने मारी बाजी

Fri, 31 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल अफुझ्या में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध लेखन, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अल्पा सिंह ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और मांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जाह्नवी ने प्रथम, निखिता यादव ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में निखिता यादव प्रथम, लाडली द्वितीय और मो. इखलाख तृतीय स्थान पर रहे।


निबंध लेखन प्रतियोगिता में सचेंद्र कुमार ने पहला, जाह्नवी ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में जाह्नवी प्रथम और अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रभारी प्रधानाचार्य सौरभ तिवारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना और रचनात्मक सोच का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें