फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूजा-पाठ के साथ मन की पवित्रता जरूरी

Sun, 29 Nov 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामों कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
जामों। मनुष्य को अपने जीवन में ऐसी दिनचर्या अपनानी चाहिए, जिससे उसके विचारों में शुद्धता और व्यवहार में विनम्रता बनी रहे। पूजा-पाठ के साथ मन की पवित्रता भी जरूरी है। भगवान के प्रति सच्चा समर्पण वही है, जिसमें व्यक्ति के मन में किसी के लिए द्वेष और अहंकार न हो। ये बातें जामों कस्बे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन वृंदावन धाम से आए प्रवाचक अमरेश कृष्ण शास्त्री ने कहीं।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अनेक जिम्मेदारियां निभाता है। इन सभी के बीच उसे ईश्वर का स्मरण और सत्कर्मों के लिए समय निकालना चाहिए। जीवन में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। ऐसे में धैर्य और विश्वास बनाए रखना जरूरी है। भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाला व्यक्ति कठिन समय में भी हिम्मत नहीं हारता।

उन्होंने कहा कि दूसरों के प्रति सद्भाव रखना और किसी का अहित न करना भी धर्म का महत्वपूर्ण स्वरूप है। प्रवाचक ने श्रीमद्भागवत के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन के आध्यात्मिक पक्ष से जुड़ने की सीख दी। कहा कि कथा के श्रवण से मन में अच्छे विचार आते हैं और व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का बोध होता है। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार, अरविंद कुमार और डॉ. रामपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें