फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप

Tue, 16 Jun 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
शाहगढ़। कसरावां के ग्रामीणों ने अंतिम मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशीष सिंह को सौंपा। ग्रामीणों ने मतदाता सूची की जांच कराकर पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का आरोप है कि अंतिम मतदाता सूची में एक साथ 160 लोगों के नाम काट दिए गए हैं, जबकि 159 नए नाम जोड़े गए हैं। उनका कहना है कि सूची से हटाए गए नामों में पूर्व प्रधान, पंचायत सदस्यों और उनके परिवारों के सदस्य भी शामिल हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पूर्व प्रधान के परिवार के पांच, पूर्व प्रधान पियारा के परिवार के तीन, पंचायत सदस्य जीवन दास और लल्लन प्रसाद के परिवारों के पांच-पांच सदस्यों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा पंचायत सदस्य कंगना के परिवार के 11 और प्रेमा के परिवार के 10 सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं हैं।



ग्रामीणों ने बूथ संख्या 70 और 71 में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई पात्र लोगों के नाम बिना कारण हटाए गए हैं, जबकि कुछ बाहरी, कम उम्र और मृतक व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ध्रुवराज, उदयभान, संतोष पांडेय, जगदंबा प्रसाद, आद्या प्रसाद, लल्लन प्रसाद, कुलदीप, नकछेद और दीपू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें