फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का आरोप, सीएम से शिकायत

Fri, 21 Jun 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। तिलोई तहसील के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पन्हौंना मजरे पूरे उपाध्याय में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का आरोप है। ग्रामीणों ने रसूखदार व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में सीएम को पत्र भेज कर शिकायत की है। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि पन्हौंना के मजरे पूरे उपाध्याय गांव में कब्रिस्तान की जमीन है। गांव के एक रसूखदार व्यक्ति ने मकान बना लिया है। जिसकी शिकायत लोगों ने समय-समय पर तहसील के सक्षम अधिकारियों से की थी। आरोप है कि तहसील प्रशासन ने कब्जेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने कब्जेदार के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में धर्मराज, रोहित, रंजीत, ईश्वरदेई, मातादेई, ब्रम्हादेई, सीमा रावत, धर्मादेई, सुनीता देवी, सोहनलाल आदि शामिल हैं। एसडीएम अमित सिंह से बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। हलका लेखपाल से बात कर मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें