फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिटाई से मौत का आरोप, अंतिम संस्कार रोका

Sun, 01 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामों के अलीपुर गांव में रोते बिलखते परिजन। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों के अलीपुर गांव में मुन्नी की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया। गांव में शव रखकर प्रदर्शन और चक्काजाम करने की तैयारी की गई। ग्रामीणों के समझाने पर परिजन सड़क पर प्रदर्शन करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने दूसरे थाने से जांच कराने, मेडिकल पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ था।

मुन्नी के पति जगदीश राम गुप्ता ने आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर को मंदिर पर दीप जलाने और चबूतरे को लेकर पटीदारों से विवाद हुआ था। इस दौरान उनकी पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी। हमले में मुन्नी को चोटें आई थीं और उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को सीएचसी जामों में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा था।
विज्ञापन


शनिवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई। परिजनों का कहना है कि पिटाई में घायल होने के बाद मुन्नी की हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें