फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आठ सीएचसी में एक ही जगह मिलेगी सभी जांच की सुविधा

Fri, 15 Mar 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने का काम शुरू हो गया है। प्रति यूनिट 48 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से मरीजों को सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी, साथ ही गंभीर से गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई, संग्रामपुर, जामो, भादर और भेटुआ सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम होंगे। कंप्यूटर कक्ष के साथ दो हाॅल बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएचसी स्तर पर ब्लड की कई जरूरी जांचें नहीं हो पा रही हैं। यूनिटें स्थापित होने के बाद यह जांचें भी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए मरीजों को निजी पैथालॉजी व जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए प्रति यूनिट 48 लाख रुपये की दर से धनराशि आवंटित हो चुकी है। शासन की ओर से धन आवंटित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड प्रखंड अयोध्या को कार्यवाही संस्था नामित किया गया।
कार्यदायी संस्था ने सभी सीएचसी में चिन्हित भूमि पर लैब भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। अमेठी भवन में दीवारों के कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। छत की ढलाई का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


मानक के अनुसार समय से पूरा होगा कार्य
नामित कार्य संस्था के एई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पर निर्माण कार्य चल रहा है। कहा कि मानक के अनुरूप सरिया एवं अन्य बिल्डिंग मटेरियल का उपयोग हो रहा है। छत में आठ एमएम तथा अन्य स्थानों पर दस एमएम सरिया का उपयोग हो रहा है। जल्द ही गौरीगंज सीएचसी पर निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।

मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आठ सीएचसी परिसरों में शासन की ओर से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन की स्थापना होनी है। शासन स्तर से नामित कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें