विधानसभा क्षेत्र-अमेठी
दिन भर में अधिकांश बूथों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद रहे। हम चुनाव जीतेंगे। - आशीष शुक्ल, कांग्रेस
सभी ब्लॉकों के दौरे में यह बात उभरकर सामने आई कि भाजपा को निश्चित जीत मिलने जा रही है।
- डॉ. संजय सिंह, भाजपा
दिन भर क्षेत्र में रही। अमेठी के मतदाता समाजवादी पार्टी के साथ हैं। चुनाव जीतने में कोई संदेह नहीं है।
- महराजी प्रजापति, सपा
पूरे क्षेत्र का दौरा किया। लोगों ने बसपा की नीतियों में विश्वास जताया है। हम चुनाव जीतेंगे।
- रागिनी तिवारी, बसपा
विधानसभा क्षेत्र-गौरीगंज
दिन भर क्षेत्र में रहा। लोगों ने कांग्रेस को पसंद किया है। मुझे कोई चुनाव नहीं हरा सकता।
- फतेह बहादुर, कांग्रेस
क्षेत्र के दौरे में साबित हो गया कि पार्टी के पक्ष में लहर चली है। चुनाव में विजयश्री मिलेगी। - चंद्र प्रकाश मिश्र ‘मटियारी’ भाजपा
लगातार क्षेत्र में रहा। कराए गए कामों व लोगों की सेवा का लाभ मिला है। जनता इस बार भी विधानसभा भेज रही है। - राकेश प्रताप सिंह, सपा
पूरे दिन क्षेत्र में रहा। विरोधी कैडर वोट तोड़ने में असफल रहे। चुनाव में जीत तय है। - राम लखन शुक्ल, बसपा
विधानसभा क्षेत्र-जगदीशपुर
दिन भर लोगों के बीच रहा। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। चुनाव जीतूंगा। - विजय पासी, कांग्रेस
बूथ वार स्थिति का अवलोकन किया। पार्टी की लहर चली है। प्रत्येक दशा में जीत मिलेगी। - सुरेश पासी, भाजपा
जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी रही। पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद यह तय हो गया कि मैं चुनाव जीत रही हूं। - विमलेश सरोज, सपा
दिन भर के दौरे से यह साबित हो गया कि जनता बसपा के साथ है। कार्यकर्ताओं के बल पर जीत तय है। - जितेंद्र पासी, बसपा
विधानसभा क्षेत्र-तिलोई
क्षेत्र के तकरीबन बूथों का दौरा किया। लोग कांग्रेस के साथ हैं। मेरा चुनाव जीतना निश्चित है। - प्रदीप सिंघल, कांग्रेस
आज ही नहीं हमेशा लोगों के साथ रहा। जनता भाजपा के संग है। जीत मुझे ही मिलेगी। - मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा
भाजपा प्रत्याशी की तमाम कोशिश विफल रही है। जनता ने उसे नकार दिया है। सपा चुनाव जीत रही है। - मो. नईम, सपा
दिन भर क्षेत्र का दौरा किया। लोगों से बातचीत में लगा कि उन्होंने पूरा साथ दिया है। चुनाव जीतना निश्चित। - रघुवंश कुमार दुबे, बसपा
32 : गौरीगंज : अमेठी से सपा प्रत्याशी महराजी देवी। - संवाद- फोटो : AMETHI
31 : गौरीगंज : अमेठी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह। - संवाद- फोटो : AMETHI
30 : गौरीगंज : अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ल। - संवाद- फोटो : AMETHI