फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दंगल में अल्फाज ने मारी बाजी

Sun, 28 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। धौरहरा कस्बे में शनिवार को पहलवान स्वर्गीय दिनेश बहादुर सिंह की स्मृति में दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन रामनाथ सिंह जूनियर हाईस्कूल राजा की बगिया धौरहरा के खेल मैदान में हुआ। इसमें क्षेत्र के साथ आसपास के जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के पारंपरिक दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन



दंगल में दिल्ली, वाराणसी, कौशांबी, प्रतापगढ़, अयोध्या और लखनऊ समेत विभिन्न जनपदों से करीब 150 पहलवानों ने भाग लिया। इसमें आठ महिला पहलवानों की सहभागिता भी रही, जो नेपाल, दिल्ली और बनारस से पहुंचीं। महिला पहलवानों के मुकाबलों की दर्शकों ने विशेष सराहना दी। फाइनल मुकाबला दिल्ली के बलवान पहलवान और कौशांबी के अल्फाज के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष में अल्फाज पहलवान ने बेहतर तकनीक और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।


विजेता की घोषणा होते ही मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दंगल देखने के लिए तमाम दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह उर्फ मुन्ना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें