फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एआईपीएस ने तोड़ीं उम्मीदें, बिलख रहे बच्चे

Wed, 08 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज (एआईपीएस) के फर्जीवाड़े में रोज नए पीड़ित सामने आ रहे हैं। मंगलवार को सुल्तानपुर के राजेश कुमार और उनके पड़ोसी संतोष कोतवाली पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन



राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे शिवांश का ऑप्टोमेट्री और बेटी प्रिया का एएनएम कोर्स में एडमिशन कराया था। वहीं पड़ोसी संतोष ने भी अपनी बेटी का दाखिला 55,500 रुपये देकर कराया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया था कि संस्थान वर्ष 2017 से मान्यता प्राप्त है, मगर बाद में सच्चाई कुछ और ही निकली।


राजेश ने बताया कि कॉलेज से जुड़े विवेक चंद्र नामक व्यक्ति बार-बार फीस लेने घर आता था। उन्होंने फोनपे से 45,500 रुपये शिवांश और 35,500 रुपये प्रिया के नाम पर उसके खाते में भेजे। संतोष ने भी 55,500 रुपये दिए, लेकिन रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

राजेश ने कहा कि मैं पंडिताई कर परिवार चलाता हूं। बच्चों की पढ़ाई के लिए दो भैंस बेच दीं। सोचा था बच्चे पढ़-लिखकर परिवार का सहारा बनेंगे, मगर अब कॉलेज बंद है, बच्चे बिलख रहे हैं और हमारे पास कोई जवाब नहीं है।


उन्होंने कहा कि फीस लौटाने और छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग करते हुए कई बार अफसरों से गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं मिला।˘ सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर जांच की जा रही है। पुलिस दस्तावेजों की पुष्टि कर रही है और छात्रों से संपर्क बनाकर तथ्य एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें