फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श शासक थीं अहिल्याबाई होल्कर : दिलीप

Fri, 23 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। पार्टी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का प्रतीक बताया।
विज्ञापन



गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई ने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में काशी से लेकर रामेश्वरम तक अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार कर भारतीय इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय जोड़ा। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई न केवल आदर्श शासक थीं, बल्कि वे न्याय प्रिय, दूरदर्शी और जनसेवा के प्रति समर्पित थीं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने शासन में राजकोष को जनता का धन मानते हुए आय व्यवस्था, सिंचाई परियोजनाएं, महिला सशक्तीकरण और प्रशासनिक पारदर्शिता को महत्व दिया। उनके शासनकाल में मालवा क्षेत्र न केवल राजनीतिक रूप से स्थिर रहा, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भी विकसित हुआ।


जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। भाजपा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर तक अभियान चला रही है। गोष्ठी का संचालन जिला संयोजक राकेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, राम प्रसाद मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, केशव सिंह, भवानी दत्त दीक्षित, रविंद्र प्रताप सिंह, आशा बाजपेई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें