अमेठी सिटी। वेदांतनगर भरेथा स्थित श्री स्वामी ब्रह्मनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को एक स्कूल एक खेल योजना के तहत खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अहम यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिवा दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंबिका पहले स्थान पर रहीं। अंतिमा दूसरे और श्रेया व खुशी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी मुकाबलों में बालिका वर्ग से प्रिया, साक्षी और प्रेमा की टीम ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में अमित विश्वकर्मा की टीम अव्वल रही। अर्पित ने दूसरा और ओम की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से सुनैया की टीम ने बाजी मारी। अंजली दूसरे और आयुष मिश्र की टीम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।