फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार ब्लॉकों में आयोजित होगा कृषि मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों की आय बढ़ाने के साथ खेती-किसानी की आधुनिक जानकारी देने के लिए बुधवार को चार ब्लॉकों में कृषि मेले का आयोजन होगा। डीएम अरुण कुमार ने ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए कृषि विभाग को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर मेला आयोजित करने को कहा है।
विज्ञापन

मेले में किसानों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक संवाद के जरिए किसानों की परेशानी दूर करते हुए आधुनिक खेती-किसानी के बारे में बतांएगे।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि चारों ब्लॉकों में मेला आयोजन की तैयारी पूरी की जा रही है। मेले में विभाग के साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें योजना से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें