फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: सेना भर्ती कार्यालय से रवाना किए गए अग्निवीरों का दो बैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय से अग्रिवीरों का दो बैच प्रशिक्षण के लिए रवाना कर दिया गया। अब तक दो चरण में 288 अभ्यर्थी चयनित किए गए थे।
विज्ञापन

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अन्य सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण अग्निवीरों के अभिलेखों व अन्य प्रक्रियाओं का अलग-अलग चरणों में परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद सेना भर्ती कार्यालय की ओर से शुक्रवार देर शाम 154 उम्मीदवारों का पहला बैच ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना किया गया।
शनिवार को दूसरे दिन भी अग्निवीरों के 134 उम्मीदवारों का दूसरा बैच सेना भर्ती कार्यालय से ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना हुआ। सेना भर्ती कार्यालय से ट्रेनिंग के लिए रवाना होते हुए अग्निवीर उम्मीदवारों में देश के प्रति निष्ठा और कर्तव्य निभाने का उत्साह दिखा। इस दौरान उनके परिजन व संबंधी भी बड़ी संख्या में सेना भर्ती कार्यालय के बाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में अग्निवीर भर्ती को लेकर 16 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। उक्त भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक है। इसमें अग्निवीर जीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्निकल और महिला एमपी सभी वर्गों के लिए है। इसके अलावा रेगुलर भर्ती में नर्सिंग असिस्टेंट व सिपाही डी-फार्म के लिए भी आवेदन प्रणाली खुली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें