फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एजेंसी मालिक ने खुद रची थी चोरी की कहानी, गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र के अकेलवा चौराहे पर चार फरवरी की रात एजेंसी व दुकान में चोरी के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि एजेंसी संचालक ने बीमा का पैसा लेने के लिए खुद ही स्कूटी गायब करते हुए पास के होटल में चोरी की थी।
विज्ञापन




अकेलवा चौराहे पर चार फरवरी की रात सद्दाम की इलेक्टि्रक स्कूटी एजेंसी का ताला तोड़कर एक स्कूटी, दो बैटरी, चार्जर व टूल किट चोरी हो गए थे। इसके साथ ही कमलेश के होटल से गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान्य संग पांच अन्य दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। व्यापारी कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले की जांच व चोरोंं की तलाश में जुटी पुलिस को एजेंसी संचालक पर संदेह हुआ।


इसके बाद सोमवार को जायस थाने के पूरे शिवा मजरे सराय महेशा गांव निवासी एजेंसी संचालक सद्दाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि बीमा का पैसा लेने के लिए अपनी स्कूटी छिपाने संग होटल संचालक कमलेश को सबक सिखाने के लिए उसकी दुकान से दो गैस सिलिंडर चोरी किए थे। अन्य दुकानों का सिर्फ ताला तोड़ दिया, ताकि लगे कि वास्तव में चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पीढ़ी मार्ग के पास झाड़ियों से एक स्कूटी और दो गैस सिलिंडर बरामद किए। एसएचओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि चोरी का सामान बरामद होने व आरोप स्वीकार करने के बाद सद्दाम का चालान कोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें