फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्ति के मार्ग में बाधा नहीं बनती है उम्र

Mon, 26 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के महेशपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के महेशपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवाचक देवी राज नंदिनी ने रविवार को भक्त ध्रुव चरित्र की प्रेरक कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि ध्रुव की कथा हिंदू धर्म की महानतम भक्ति कथाओं में से एक है, जो बताती है कि दृढ़ निश्चय और निष्कलंक भक्ति से ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि मात्र पांच वर्ष की आयु में ध्रुव ने भगवान नारायण की भक्ति में कठोर तप किया और उनकी कृपा से न सिर्फ पृथ्वी पर सम्मान पाया, बल्कि मृत्यु के बाद उन्हें अमरत्व रूप में ध्रुव तारे का स्थान भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ध्रुव की कथा हमें सिखाती है कि भक्ति के मार्ग में उम्र या स्थिति बाधा नहीं बनती। सच्चे मन से भगवान को पुकारने वाला कभी निराश नहीं होता। इस अवसर पर शिव ओम मिश्रा, शिव भानु मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, विकास मिश्रा, शक्ति ओम मिश्रा, राजेश मिश्रा, अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें