फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैरियर पर तैनात कर्मियों से मनुहार, फिर भी नहीं मिला प्रवेश

Sun, 02 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। प्रयागराज संगम से अयोध्या जाने के लिए वाहनों से क्षेत्र में पहुंचे लोगों की राह सुगम नहीं रही। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के पास बैरियर लगाकर अयोध्या सीमा में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।। वाहनों को बाजारशुकुल-हैदरगढ़ मार्ग से जाने की बात कही गई। कुछ वाहन तो चले गए, लेकिन कुछ लोग बाग में डेरा डाल कर भोजन बनाते हुए बैरियर खुलने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन




प्रयागराज से अयोध्या जाने का मार्ग पूछते हुए बड़ी संख्या में लोग वाहनों सहित बाजारशुकुल क्षेत्र पहुंचे गए। क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर अयोध्या सीमा में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 58 टोल प्लाजा पर पहुंचे वाहनों को अयोध्या धाम जाने के लिए बाजारशुकुल-हैदरगढ़ मार्ग से गुजारा गया। इसके अतिरिक्त गाेमती नदी स्थित उररेमऊ व सत्थिन पुल से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया।


नेपाल से महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से लोग मनुहार कर जाने का निवेदन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। बैरियर पर मनुहार के बाद प्रवेश नहीं मिलने पर कुछ लोग वाहन सहित परिवर्तित मार्ग की ओर चल रहे हैं, तो कुछ वाहन साइड में खड़े कर बैरियर खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन





बाजारशुकुल थाना क्षेत्र से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा किलोमीटर 58 पर नेपाल से बस से लगभग 40 लोग सवार होकर महाकुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए निकल पड़े। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस डायवर्जन कर अलग भेज रही है, जिससे परेशान श्रद्धालु वहीं सड़क के किनारे पेड़ की छाया देख रुककर जलपान व भोजन करने बैठ गए। नेपाल से आए श्रद्धालु चंदन सिंह, मनोज रावत, राहुल गुप्ता समेत 40 लोग भूख-प्यास से परेशान थे। उन्होंने बताया कि भगवान रामलला के दर्शन नहीं हो पाएंगे। यहीं से भोजन करने के बाद अपने घर लौट जाएंगे। यही हाल तकरीबन यहां से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें