फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक की हत्या के बाद शव बोरे में भरकर नहर में फेंका

Mon, 20 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। युवक की हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया। शनिवार रात शव बहते हुए रेशी स्थित शारदा सहायक खंड-49 नहर की टिकरी रजबाहा में बंधवा पुल के पास फंस गया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची और बोरे को नहर से निकाला गया।
विज्ञापन



बोरे में शव देख हड़कंप मच गया। युवक के मुंह, आंख के अलावा नाजुक अंग पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। गौरीगंज के सरायभागमानी गांव निवासी नहर विभाग के चौकीदार कालिका प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात बंधवा पुल के पास नहर में बोरा पड़ा था। उसका मुंह रस्सी से बंधा था।


मामला संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया। बोरा खोलने पर उसमें करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। मुंह, आंख, शरीर के अन्य हिस्सों के अलावा नाजुक अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। खबर पाकर एसओजी और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक ने नीले रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहन रखी थी। हाथ और गले में काला धागा बंधा था। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें