मुसाफिरखाना तहसील गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
मुसाफिरखाना। तहसील में न्यायिक कार्य लंबे समय से प्रभावित है। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम अभिनव कनौजिया के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके चलते न्यायिक कार्य नहीं हुए।
एसडीएम की अदालत में 71 और एसडीएम न्यायिक की अदालत में 63 मामले लंबित थे। तहसीलदार की अदालत में 33 और नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 23 मामले सूचीबद्ध थे। अधिवक्ताओं का प्रदर्शन बीते 30 दिसंबर से लगातार जारी है। बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में तहसील परिसर में नारेबाजी हुई। अधिवक्ताओं ने शनिवार को एसडीएम का पुतला फूंकने की योजना बनाई है। न्यायिक कार्य ठप होने से वादकारियों को भारी परेशानी हो रही है।