फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधिवक्ता संघ 15 को करेगा महापंचायत

Sun, 11 Jan 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील परिसर में बैठक करते अ​धिवक्ता। स्रोत : अ​धिवक्ता संघ
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया के कार्य व्यवहार के विरोध में अधिवक्ता संघ मुसाफिरखाना ने 15 जनवरी को अधिवक्ता महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। शनिवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिवक्ता लंबे समय से उपजिलाधिकारी की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। इसी कारण 30 दिसंबर से तहसील परिसर में प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन



अधिवक्ता संघ का कहना है कि न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और व्यवहार में संतुलन की कमी के कारण वादकारियों और अधिवक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पांच जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद छह जनवरी को डीएम को भी 22 सूत्री मांग पत्र भी प्रस्तुत किया गया, परंतु अब तक किसी भी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


महापंचायत के माध्यम से आंदोलन को और अधिक व्यापक स्वरूप देने की योजना है। इस कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन अमेठी, तिलोई सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में केके सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राजन सिंह, सतीश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें