फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधिवक्ताओं ने ठाना, शत प्रतिशत है मतदान कराना

Sun, 07 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मौजूद अधिवक्ताओं ने शहर के विकास पर चर्चा करते हुए शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

निकाय क्षेत्र का विकास तभी संभव हो सकता है जब नगरीय क्षेत्र का हर एक मतदाता जागरूक होकर अपने दायित्व और अधिकार को समझेगा। यह तभी हो सकेगा, जब समाज के संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिक एकजुट होकर मतदाताओं को जागरूक करें। जागरूकता के साथ ही स्वयं व परिवार के सदस्यों का एक-एक वोट बूथ पर पहुंचकर साफ-सुथरी छवि के उम्मीदवार को मतदान कराने में बढ़-चढ़कर भूमिका निभानी होगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने कहा कि जो उम्मीदवार शहर के चहुंमुखी विकास एवं बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की बात करेगा उसी को प्राथमिकता दी जाएगी। शत-प्रतिशत मतदान और जागरूकता से ही अच्छे जनप्रतिनिधि व शहर की सरकार का गठन होगा। हम सभी को मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम चलानी होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए सार्थक पहल बताई। कहा मतदाताओं को अपने मत के अधिकार और निकाय की सरकार बनाने में उनके द्वारा मत के रूप में दिए जा रहे योगदान की जानकारी हो रही है।

रात में लाइटों से जगमग हो शहर व मोहल्ला
जिला मुख्यालय की नगर पालिका होने से विकास की रफ्तार तेज होनी चाहिए। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद शहर की हर गली, मोहल्ला में सुनियोजित तरीके से हाइमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। इससे दूसरे स्थानों से शहर में पहुंचने वाले लोगों को सुखद अनुभूति होगी। साथ ही शहर का विकास भी होगा।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में अधिवक्ता अमर बहादुर सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, मृत्युंजय सिंह, संजय सिंह, त्रिपुरारी सिंह, सौरभ पांडेय, दिलीप जायसवाल, राजीव पांडेय, संदीप शर्मा, गौरव सिंह, हौसिला मौर्या, रमापति मिश्र व आकाश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें