फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार्य बहिष्कार पर अड़े अधिवक्ता

Fri, 07 Nov 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में एसडीएम न्यायिक के खिलाफ बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से दूरी बनाए रखते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। वादकारियों को सुनवाई न होने के कारण तारीख लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं का यह आंदोलन 16 अक्तूबर से जारी है। बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि जब तक अधिवक्ताओं की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम न्यायिक के व्यवहार से अधिवक्ताओं में नाराजगी है और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी एकजुट हैं। वादकारी रामलाल यादव, राजकुमारी, अवधेश कुमार और श्याम सुंदर ने बताया कि वे अपने मामलों की तारीख पर आए थे, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण उन्हें सुनवाई नहीं हो सकी।


वे तारीख लेकर लौट गए। वादकारियों ने जल्द समाधान की अपेक्षा जताई ताकि न्यायिक कार्य सामान्य हो सके। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को तय बैठक शोकवश स्थगित कर दी गई। बैठक की नई तिथि अगले सप्ताह तय की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति पर निर्णय होगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें