फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: त्रिस्तरीय जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

Mon, 08 Jun 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र की निगरानी करते एसपी सरवणंन टी। स्रोत: पीआरओ सेल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार से जिले के 12 केंद्रों पर शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में 28,512 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। परीक्षार्थियों के साथ केंद्र पर तैनात कर्मियों का भी सत्यापन किया जाएगा। सबसे पहले प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र की जांच होगी। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।


किसी भी अभ्यर्थी, निरीक्षक या कर्मचारी को स्मार्टफोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्रों पर केंद्रीय स्टाफ, कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और प्रमुख स्थानों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी
एसपी सरवणन टी ने बताया कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को चार जोन और 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। एसटीएफ, खुफिया विभाग और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया गया है। नकल माफिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिले के परीक्षा केंद्र
गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लच्छन शाह।
गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़।
राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी।

कालिकन इंटर कॉलेज संग्रामपुर।

रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज।
रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी।
रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी।



अभ्यर्थी क्या लेकर आएं
प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड)।
मूल फोटो पहचान पत्र।
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि प्रवेश पत्र में उल्लेख हो)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें