फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कर्मियों को दिलाई एकता की शपथ

Sun, 01 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़ लगाते एसपी संग अन्य पुलिस कर्मी। स्रोत
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी, शपथ ग्रहण, प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में सीडीओ पूजा साहू ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।

परिषदीय स्कूलों और इंटर कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों को एकता की शपथ दिलाई गई। पुलिस विभाग की ओर से नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज से कस्बे के फ्लाईओवर तक एकता दौड़ आयोजित की गई। एसपी सरवणन टी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की।
विज्ञापन


इसमें एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा, सीओ अमेठी श्वेताभ भास्कर समेत पुलिसकर्मी शामिल हुए। थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी शपथ दिलाई गई। जिला खेल कार्यालय की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाने के बाद स्टेडियम से मुंशीगंज रोड तक रन फॉर यूनिटी आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं फुरसतगंज के राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें