जीजीआईसी जामों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों में शुक्रवार को आयोजित निबंध और भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में अदिति श्रीवास्तव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में श्रद्धा ने बाजी मारी।
निबंध प्रतियोगिता में दामिनी द्वितीय और हर्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। छात्राओं ने अपने विचारों को लिखित रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने लेखन शैली, विषय की समझ और विचारों की प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए। भाषण प्रतियोगिता में पीहू ने दूसरा और आस्था ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला। प्रधानाचार्या गीता श्रीवास्तव ने विजेता छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।