फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महाकुंभ के दौरान योगनगरी व पैसेंजर में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Sat, 07 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की ओर से योगनगरी व प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन में 13 जनवरी से एक मार्च तक अतिरिक्त कोच लगेंगे।
विज्ञापन



प्रयागराज संगम में महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। महाकुंभ में कल्पवासी के संग विशेष पर्व पर जिले से बड़ी संख्या में लोग दर्शन व स्नान करने जाते हैं। इस बार अधिक लोगों के शामिल होेने की संभावना है। ऐेसे में रेलवे की ओर से महाकुंभ में लोगों को दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को आवागमन की परेशानी से बचाने के लिए योगनगरी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की मंजूरी मिली है।


इसके अलावा गौरीगंज से प्रतिदिन अप व डाउन में लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर में भी अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे। रेलवे की ओर से जारी आदेश में प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली और लखनऊ से प्रयागराज लौटने वाली पैसेंजर ट्रेन में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक सात अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह इसी तरह प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 12 जनवरी से 27 फरवरी तक छह अतिरिक्त कोच लगेंगे। योग नगरी ऋषिकेश से प्रयागराज लौटने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 13 जनवरी से 28 फरवरी तक छह कोच बढ़ाए जाएंगे। सभी सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन




स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेला 2025 के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। इसको देखते हुए गौरीगंज होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें