फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपर मुख्य अधिकारी कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Apr 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक अप्रैल से अब तक जिले में 18 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को आरटीपीसीआर लैब में कुल 31 सैंपलों की जांच की गई। रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर वर्मा की सोमवार को एंटीजन जांच हुई तो वे संक्रमित निकले। चिकित्सकों ने उन्हें होम आइसोलेशन कराते हुए आवश्यक दवाएं दी। वे कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। कोविड के नोडल एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें