फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर होगी कार्रवाई

Fri, 30 Aug 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला प्रशासन युवाओं को नशे से बचाने को लेकर गंभीर हो गया है। एडीएम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम अर्पित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में नशीले पदार्थ की खेती एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति बैठक की।
बैठक में एडीएम नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने के लिए पुलिस, आबकारी तथा औषधि विभाग के अधिकारियों को सतर्क किया। कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। एनडीपीएस से संबंधित अभियोग में प्रभावी पैरवी की जाए। जिले के स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य शैक्षिक संस्थानों में युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मेडिकल स्टोर्स पर कोई प्रतिबंधित दवा न बिकने पाए। इसके लिए सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। वन विभाग को निर्देश दिए कि कहीं भी नशे की खेती न होने पाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज, आबकारी निरीक्षक गण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें