फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही पर हाेगी कार्रवाई : सीएमओ

Thu, 02 May 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ
विज्ञापन
अमेठी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि गर्भवती व बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर हारीमऊ का निरीक्षण किया। यहां पर एएनएम अनु शुक्ला, आशा सरिता सिंह, आंगनबाड़ी नीलम सिंह व कृष्णा सिंह मौजूद मिली। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर नहीं मिलीं। सीएचसी अधीक्षक ने टीकाकरण को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है।
वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बाजार शुकुल में उरेरमऊ, मांझ गांव तेंदुआ शेखपुर, अहमदपुर, पाली, रसूलपुर, मखदुमपुर, सेवरा, सतथिन, हुसैनपुर की एएनएम, आशा संगिनी एवं सीएचओ की समीक्षा बैठक की। बैठक में हेड काउंट सर्वे एवं ड्यू लिस्ट की स्थिति पर चर्चा की गई। सभी केंद्रों को अलग-अलग ग्रुप में बैठाकर आशा डायरी की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें