फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिला औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। श्रम बंधु की समीक्षा करते हुए डीएम ने उद्यमियों व व्यापारियों को श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिया। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का भी पंजीकरण कराने को कहा। डीएम सहायक श्रमायुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी देने व उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी की गई। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें। व्यापारिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। संचालन उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने किया। एसपी डा. इलामारन जी, सीडीओ सूरज पटेल, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्र, अधिशासी अभियंता यूपीएसआईडीसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
वहीं, इससे पहले डीएम व एसपी ने विकास कार्य व जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, विधायक सुरेश पासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें