फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से हटाया गया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र के रोहसी खुर्द ग्राम पंचायत में ऊसर के खाते में दर्ज सरकारी भूमि पर गांव के राजकुमार व शिवनारायण ने पक्का मकान बना कर कब्जा कर लिया था। कब्जे की शिकायत पर राजस्व लेखपाल महेंद्र शुक्ल ने रिपोर्ट एसडीएम को दी। एसडीएम संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर सोमवार को लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से उसे हटाने का काम शुरू किया गया। कब्जा हटाने के बाद लेखपाल ने कब्जाधारकों पर कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर कब्जे को चिन्हित कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें