जगदीशपुर। मुंशीगंज के भूपतिपुर गांव निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अमृत लाल (46) को जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव की टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अमेठी और सुल्तानपुर में चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स और गैंगस्टर एक्ट की कुल 16 रिपोर्ट दर्ज हैं। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।