फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मारपीट के मामले में आरोपी को जमानत

Sun, 19 Apr 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के सकरावल पश्चिम काश्मीरिया में वर्ष 2023 के घर में घुसकर मारपीट के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने आरोपी प्रदीप कुमार यादव को जमानत दे दी है। गांव के राम उजागिर यादव ने शिकायती पत्र में बताया था कि वह एक अगस्त 2023 की शाम अपने घर का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान पट्टीदार संतोष कुमार, प्रदीप कुमार और दो अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने दबाव बनाकर निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की। इस मामले में टांडा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी तथ्यों को देखते हुए जमानत देने का आधार पर्याप्त माना। आरोपी प्रदीप कुमार यादव को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें