अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के पूरे दर्जिन मजरे ओरीपुर गांव निवासी राकेश गुप्ता लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष है। राकेश गुप्ता के मोबाइल नंबर अलग-अलग नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। लेखपाल ने मामले में केस दर्ज करवाया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसी सिलसिले में बुधवार को राकेश गुप्ता संगठन के कई अन्य लेखपालों के संग एसपी अनूप सिंह से मिले। लेखपाल ने बताया कि उनके पिता की 2002 में हत्या हो चुकी है। वह भी लेखपाल थे। ऐसे में परिवार सहमा हुआ है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच करवाते जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया है।