फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप, महिला ने किया हंगामा

Sun, 02 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील क्षेत्र की एक महिला ने लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए शनिवार को अमेठी तहसील में हंगामा किया। महिला ने लेखपाल पर अभद्रता करने और मोबाइल तोड़ने का भी आरोप लगाया। इस पर नायब तहसीलदार ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




अमेठी तहसील क्षेत्र के भीमी मंगापुर निवासी राजकुमारी तिवारी ने तहसील दिवस में पहुंचकर आरोप लगाया कि लेखपाल सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि एक माह पहले उनसे 10 हजार रुपये लेकर निर्माण कार्य रोकवा दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को लेखपाल ने विपक्षी से मिलकर सरकारी इमारती वन के नाम दर्ज जमीन पर लिंटर डलवाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षी और लेखपाल मारपीट पर उतारू हो गए।


जब घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो लेखपाल ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और कागजात भी फाड़कर फेंक दिए। शनिवार को तहसील परिसर में लेखपाल को देखकर महिला की उनसे नोकझोंक हो गई, जिसके बाद लेखपाल वहां से भागते नजर आए। जब लेखपाल खतौनी कार्यालय पहुंचे तो महिला वहां भी पहुंच गई और उन्हें फटकार लगाई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा ने महिला को शांत कराया और आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगी। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच के दौरान काम रोकवा दिया गया है। लेखपाल पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें